कृषि विज्ञान केंद्र में आईसीएआर-सीएसआर सम्मेलन का हुआ सीधा प्रसारण
पूर्णिया, जुलाई 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तत्वावधान में आयोजित आईसीएआर-सीएसआर सम्मेलन का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में जिले के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और किसान सारथी ऐप के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में जिले के 102 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। किसान सारथी ऐप भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एक संचार एवं कृषि प्रसार सेवा प्रणाली है जिसके माध्यम से किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जानकारी और आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई जाती है। जानकारी दी गई कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित किसान सारथी ऐप पर पूर्णिया जिले के लगभग 1.75 लाख किसान पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: किसान सारथी किसान के लिए बड़ा डिजिटल प्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.