छपरा, अप्रैल 22 -- कृषि विज्ञान केंद्र मांझी परिसर में भीषण आग, तीन हेक्टेयर अरहर की फसल चपेट में दाउदपुर(मांझी)। कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के परिसर स्थित अरहर के खेत में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खेत में करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में अरहर की फसल लगी हुई है। आग की ऊंची लपटें और दूर तक उठता धुआं देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पानी, मिट्टी और पेड़ों की डालियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग लगातार फैलती रही। इससे खेत के बड़े हिस्से में लगी फसल के जलने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई, जिससे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.