मऊ, अगस्त 4 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी एप्लिकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट(अटारी), जोन-3, कानपुर द्वारा जनपद मऊ के कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने की महत्त्वाकांक्षी पहल प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्रों में तकनीक-सक्षम, सुरक्षित एवं पारदर्शी निगरानी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे अनुसंधान, प्रक्षेत्र प्रबंधन एवं कृषि प्रसार गतिविधियों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र, मऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, मऊ को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रदेश के 87 केवीके की निगरानी को लगेंगे डोम सीसीटीवी कैम...