गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी, पीपीगंज में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कम लागत में पोषक आहार तैयार करना विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने की। प्रशिक्षण में भरोहिया एवं जंगल कौड़िया ब्लॉक की दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम लागत में पौष्टिक एवं संतुलित आहार तैयार करने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का उपयोग कर बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे कुपोषण की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बेसन मूंगफली सूजी और गुड़ से त...