पूर्णिया, फरवरी 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ द्वारा चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत चक पंचायत के डोकरैल गांव में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर से आए कृषि ज्ञान वाहन का परिचालन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना था। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. के. एम. सिंह ने बताया कि कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से किसानों को मशरूम उत्पादन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन और अन्य स्वरोजगार संबंधी गतिविधियों पर आधारित चलचित्र दिखाकर जागरूक किया गया। कीट वैज्ञानिक अनामिका कुमारी ने फसल सुरक्षा और कीट प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मक्का में लगने वाले फॉल आर्मी वॉर्म तथा आम की फसल में मधुआ कीट के नियंत्रण के उपाय बताए। उद्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.