रुडकी, मार्च 18 -- कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार को कृषि प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पिछले तीन दशकों से अनवरत किसानों के मध्य कृषि शिक्षा एवं तकनीकियों के प्रसार के लिए पुरस्कृत किया गया है। विगत 13 से 16 मार्च को 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी के समापन समारोह के अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। उनके इस योगदान के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार के साथ साथ केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों ने भी डॉ. विनोद कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.