पूर्णिया, मार्च 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में बीज उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन किया गया l इस प्रशिक्षण में नालंदा जिले से आए हुए 35 पुरुष एवं महिला कृषकों ने भाग लिया l प्रशिक्षण के आख़िरी दिन डॉ राबिया परवीन ने प्रशिक्षुओं को पौध क़िस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण विषय पर जानकारी विस्तार पूर्वक दी। केंद्र के वैज्ञानिक एवं डॉक्टर गोविंद कुमार ने कृषि उत्पादन में बीज की महत्ता विषय पर कृषकों को एक बार पुनः जागरूक किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे लोगों को बताया कि कृषि उत्पादन में महत्वपूर्ण प्रथम उपादान बीज है जिसकी शुद्धता और सत्यता की जांच अवश्य होनी चाहिए l बीज यदि उन्नत किस्म के हो तो कृषि उत्पादन में वृद्धि संभव है l डॉ आतिश सागर ने कृषकों को बीज उत्पादन से जुड़ी मुख्य मशीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.