कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां में आयोजित होगा किसान दिवस
आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के किसानों की कृषि एवं उससे संबद्ध गतिविधियों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित विभिन्न समवर्गीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। किसानों एवं कृषि उद्यमियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों एवं कृषि उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में किसान दिवस में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- जीविका के माध्यम से आयोजित सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर में आमजनों की समस्या का हुआ समाधान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.