सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय धरती माता बचाओ अभियान की बैठक की गयी। इस दौरान उर्वरक के अंधाधुंध प्रयोग को नियंत्रित करने, औद्योगिक इकाईयों में उर्वरकों के डाइवर्जन को रोकने तथा उर्वरकों के अवैध परिसंचलन तस्करी कालाबाजारी, ओवररेटिंग रोकने के साथ ही मृदा स्वास्थ्य में अनुकूल परिवर्तन जाने को लेकर निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार उर्वरकों का अवैध परिसंचलन, कालाबाजारी, ओवर रेंटिंग एवं तस्करी न होने पाए। इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि जनपद में कहीं भी उर्वरकों का ओवर रेटिंग, कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मृदा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.