बेगुसराय, जुलाई 11 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा जारी पत्र के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रामपाल को स्थानांतरित करते हुए मुजफ्फरपुर जिला के सरैया केवीके का वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान बनाया गया है। वहीं, खोदावन्दपुर केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान के रूप में डॉक्टर आरके राय को पदस्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...