धनबाद, अप्रैल 17 -- कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को प्रदेश के सभी 23 कृषि विज्ञान केंद्रों की दो दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना कार्यशाला शुरू हुई। आइसीएआर-अटानी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीवी सिंह व बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. निरंजन लाल ने झारखंड में कृषि के विकास को सुदृढ़ करने को ले प्रसार गतिविधियों के प्रभावी नियोजन व क्रियान्वन पर बल दिया। कहा कि झारखंड में कृषि की अपार संभावनाएं हैं। ऑन फार्म ट्रायल, फ्रंट लाइन डेमोस्ट्रेशन व किसानों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों के चयन व क्रियान्वयन पर जोर दिया। कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में कार्य करना ही केवीके का उद्देश्य रहा है। यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम कृषि कॉलेज में मना उत्कृष्टता उत्सव कृषि विज्ञान केंद्र...