कृषि विकास में मजबूत समन्वय की जरूरत: डॉ. बीके झा
चाईबासा, मई 20 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को 23वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कृषि प्रसार विभागाध्यक्ष डॉ. बीके झा ने की। उन्होंने कहा कि कृषकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के सभी विभागों, कृषि विज्ञान केंद्र, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एफपीओ को आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए। इससे किसानों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. निरंजन लाल, एडिशनल डायरेक्टर प्रसार शिक्षा, बीएयू ने कहा कि जेएसएलपीएस, जल विकास एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को समन्वय स्थापित कर किसानों के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों को समय की जरूरत बताया। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.