गंगापार, मार्च 14 -- कॉर्डेट फूलपुर, आंवला, कलोल और पारादीप की गतिविधियों की समीक्षा के लिए 22वीं संयुक्त प्रबंध समिति की बैठक कॉर्डेट फूलपुर के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉर्डेट फूलपुर प्रबंध समिति के अध्यक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी ने की, जबकि कॉर्डेट कलोल प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयेशभाई विट्ठलभाई रादड़िया ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में देश के किसानों और कृषि के विकास में कॉर्डेट की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने नई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि को उन्नत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन कॉर्डेट फूलपुर के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में कॉर्डेट के सचिव एवं इफको उत्तर प्रदेश क...