कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने की। इस दौरान उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहित जिले के सभी प्रखंडों के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत आगंतुकों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा समूहों की गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने प्रखंडों की समस्याओं को विस्तार से रखा। किसानों के लिए उन्नत संस्थानों में प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.