कृषि विकास निदेशालय के निदेशक ने पौधशाला का किया निरीक्षण
पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। कृषि विकास निदेशालय भारत सरकार के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने गन्ना विकास परिषद पूरनपुर प्रक्षेत्र के अंतर्गत पहल महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम गहलुइया में निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत ग्राम नारायनपुर बुजुर्ग में कृषक सतविंदर कुमार का शरद कालीन आधार पौधशाला और ग्राम बराही में कृषक सुखदीप सिंह का पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेस अंतर्गत अधिष्ठापित ,पेड़ी प्रबन्धन ट्रैंच विधि का क्षेत्र प्रदर्शन का निरीक्षण किया। गन्ने के खेत में शरदकालीन गन्ने के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर ,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरखेड़ा/बीसलपुर और समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.