लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने कृषि और किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं के लिए कुल 101.18 करोड़ रुपये की रविवार को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि के माध्यम से प्रदेश में बीज स्वावलंबन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और तिलहन उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई परियोजनाओं को गति मिलेगी। इसमें सबसे बड़ी राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 66.19 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। वहीं 'सीड पार्क विकास परियोजना' के लिए 6.14 करोड़ तथा तिलहन की'नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल सीड)' योजना के तहत 2.35 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.