जहानाबाद, मई 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति) योजना चलाई जा रही है। यह भी पढ़ें- पौधरोपण का अभी लक्ष्य नहीं पूरा कर सका जिले का वन विभागयोजना का उद्देश्य इस योजना के तहत किसानों को कम लागत में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। यह योजना किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। योजना के अंतर्गत किसानों को मात्र 10 रुपए प्रति पौधा की सुरक्षित राशि जमा कर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि तीन वर्ष बाद लगाए गए पौधों में 50 प्रतिशत या उससे अधिक पौधे जीवित पाए जाते हैं, तो किसानों को 60 रुपए प्रति पौधा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही जमा की गई 10 रुपए की सुरक्...