मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खेती को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार अब किसानों को कृषि लोन पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी। इसके लिए कृषि विभाग ने राज्य स्कीम मद से राशि जारी कर दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है। विभाग ने अगले तीन साल में इस पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसको लेकर कृषि विभाग और नाबार्ड के बीच इस साल जनवरी में समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था।जिलों में इसको लागू करने के लिए कृषि विभाग की अपर सचिव कल्पना कुमारी ने पत्र भेजा है। इसके अनुसार, यह अतिरिक्त अनुदान पहले से कृषि ऋणों पर भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान से अलग होगा। इससे अब किसानों को तीन की जगह चार प्रतिशत तक ब्याज अनुदान मिल सकेगा। उनको अब लिए गए लोन पर केवल तीन प्रतिशत ब्याज ही चु...