सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। जिले के किसानोवके लिए खुशी की खबर है।किसानों को राहत देने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कृषि ऋण पर अतिरिक्त एक प्रतिशत ब्याज अनुदान देने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब किसानों को कुल चार प्रतिशत तक ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। पहले केंद्र सरकार की ओर से तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जा रहा था। अब राज्य सरकार का एक प्रतिशत अतिरिक्त सहयोग जुड़ जाएगा। यह योजना विशेष रूप से केसीसी, फसल ऋण और अल्पावधि कृषि ऋण पर लागू होगी। जिले के दो लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इस पहल से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे समय पर खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.