कृषि राज्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
समस्तीपुर, सितम्बर 10 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर भवन बलुआही स्थित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से भोजन, आवासन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हरैल, कुरसाहा, चापर तथा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही विद्यापतिनगर के प्रभावित शेरपुर ढेपुरा एवं मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधन बाढ़ पीड़ितों तक सही तरीके से पहुंच रहे हैं या नहीं, इसका निरीक्षण करने के उद्देश्य से वे क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.