सहारनपुर, फरवरी 17 -- किसानों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है कि कीट, खरपतवार, कवकनाशी (फंगीसाइड्स) बीमारियों आदि से फसलों की सुरक्षा हेतु जरूरी कृषि रसायन और जैविक उत्पाद 50 से 75 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध है। ये कृषि रसायन राजकीय कृषि रक्षा गोदामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार छूट का लाभ "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर दिया जाएगा। कृषि अधिकारियों के अनुसार, विभागीय गोदामों पर डेल्टामैथ्रीन, इमीडाक्लोप्रिड, फिप्रोनिल, जिंक फॉस्फाइड, थायामेथोक्सम, प्रोफेनोफॉस, मेलाथियान, इमामेक्टिन बेंजोएट और नीम तेल जैसे कीटनाशक उपलब्ध हैं। साथ ही पहली बार कोराजन दानेदार एवं लिक्विड व कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड भी उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं मेंकोजेब, कार्बेंडाजिम, प्रोपिकोनाजोल, सल्फर और थियोफैनेट मिथाइल व थीरम जैसे कवकनाशी तथा सल्फोसल्फ्यूरोन, मे...