औरैया, सितम्बर 11 -- किसानों को कृषि रक्षा रसायनों पर मिलने वाले अनुदान के लिए अब पूरी धनराशि खर्च कर बाद में अनुदान मिलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग की कृषि रक्षा इकाइयों से रसायन खरीदते समय ही अनुदान का लाभ मिल जाएगा। किसान को पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर केवल अपने हिस्से की धनराशि जमा करनी होगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग की कृषि रक्षा इकाइयों से बेचे जाने वाले कृषि रक्षा रसायनों पर खरीद के समय ही अनुदान देने की व्यवस्था लागू की है। जिले के सभी विकासखंडों में संचालित कृषि रक्षा इकाइयों पर इसका लाभ मिलेगा। इकाइयों पर उपलब्ध कीटनाशक, ट्राइकोडर्मा, बीज शोधन रसायन, फफूंदनाशक, खरपतवारनाशी और जैव कीटनाशक समेत अन्य कृषि रक्षा उत्पादों पर निर्धारित अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा सोलर लाइट इंसेक्ट ट्रैप, येलो स्...