रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और खर्च की धीमी रफ्तार को लेकर कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिलों को आवंटित राशि के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया है।

केंद्र मंत्री का रांची दौरा गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री रांची आ रहे हैं। इस दौरान केंद्र प्रायोजित योजनाओं की अद्यतन स्थिति और आवंटित राशि के विरुद्ध खर्च की समीक्षा की जानी है। इसे देखते हुए कृषि निदेशालय ने जिलों को योजनाओं में तेजी लाने और लंबित भुगतान तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया है। कृषि निदेशक सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

विभागीय कार्रवाई का निर्देश उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति ...