बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- कृषि यांत्रीकरण : इंतजार खत्म, खुला पोर्टल, आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू इसबार 4.84 करोड़ के यंत्र नालंदा के किसानों को मिलेंगे 40 से 80 फीसद तक किया गया है अनुदान देने का प्रावधान खेती-बाड़ी में काम आने वाले 86 प्रकार के यंत्र ले सकेंगे किसान जिले में 18 ड्रोन बैंक भी खोलेंगे, 5 लाख तक मिलेगी सब्सिडी फोटो खेती : एनएच के किनारे लहलहाती धान की खेती। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। इंतजार खत्म हुआ है। पोर्टल खोल दिया गया है। मंगलवार आठ सितंबर से कृषि यांत्रीकरण योजना का लाभ पाने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। इस बार जिले के 1827 किसानों को करीब चार करोड़ 84 लाख के कृषि यंत्र मुहैया कराये जाएंगे। खास यह कि लाभुकों को 40 से 80 फीसद तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। खेती-बाड़ी में काम आने वाले 86 प्रकार के यंत्र ...