गया, मार्च 13 -- गया जी शहर के चंदौती स्थित बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विधायक रोमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया जिससे किसान नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। कृषि यांत्रिकीकरण योजना में 676 किसानों को मिला अनुदानकार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा 91 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को सहायतानुदान दिया जा रहा है। गया जिले के लिए 5 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये का लक्ष्य निर्धारित कि...