भागलपुर, मार्च 1 -- बरहट। मलयपुर स्थित जिला कृषि विभाग परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद मंडल तथा जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।इसके बाद अधिकारियों ने मेले में लगाए गए 21 स्टॉलों का भ्रमण कर प्रदर्शित कृषि यंत्रों का अवलोकन किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव व जरूरतों की जानकारी ली। मेले में पहुंचे किसानों ने कुल 45 कृषि यंत्रों की खरीदारी की जिससे आधुनिक खेती के प्रति उनकी बढ़ती रुचि देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...