बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- कृषि यांत्रिकरण : नियम में बदलाव, यंत्र खरीदने में हाथ खड़े कर रहे किसान 942 को मिला अनुमति पत्र, अबतक महज 251 किसानों ने ही खरीदा यंत्र पिछले साल अनुदान काटके करना था भुगतान, इसबार देनी पड़ रही पूरी राशि फोटो कृषि यंत्र : सिंगल कॉलम बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नियम में बदलाव किसानों के लिए मुसीबत बन गयी है। अनुमति पत्र (परमिट) मिलने के बाद भी अन्नदाता खेती-बाड़ी में काम आने वाले यंत्र खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। नौबत ऐसी कि 15 दिन पहले लॉटरी के आधार पर 942 किसानों को परमिट जारी किया गया था। अबतक महज 251 किसानों ने यंत्र खरीदा है। किसानों का कहना है कि पिछले साल तक अनुदान काटकर यंत्र की राशि भुगतान करनी पड़ती थी। जबकि, इसबार पूरी कीमत डीलर को देनी है। खाते में अनुदान की राशि भेजी जाएगी। यही कारण है क...