बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- कृषि यांत्रिकरण: निकली दूसरी लॉटरी, 781 किसानों का चयन 25 जनवरी तक पसंद के यंत्र खरीदने के लिए मिला अनुमति पत्र डीडीसी की देखरेख में लॉटरी से लाभुकों के चयन की प्रक्रिया हुई पूरी फोटो यांत्रिकरण : अपने कार्यालय में लॉटरी निकलवाते डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर। साथ में हैं डीएओ नितेश कुमार, कृषि अभियंत्रण के उप निदेशक अभिमन्यु कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों के चयन के लिए दूसरी बार लॉटरी निकाली गयी। डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर की देखरेख में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 781 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों को अनुमति पत्र जारी किया जा रहा है। 25 दिसंबर तक इन्हें अपनी पसंद के यंत्र खरीद लेने होंगे। डीएओ नितेश कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में करीब ...