औरैया, अप्रैल 16 -- अछल्दा, संवाददाता। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी में गुरुवार को भव्य कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि यंत्र वितरित किए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि ये मशीनें धान और गेहूं की खेती में लागत घटाने के साथ-साथ पराली जलाने की समस्या को भी कम करने में सहायक होंगी। सौर ऊर्जा आधारित होने के कारण ये यंत्र पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसानों के लिए दीर्घकालिक रूप से लाभकारी साबित होंगे।कृषि वैज्ञानिकों ने मौके पर ही किसानों को मशीनों के उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.