कृषि यंत्र खरीद पर मिलेगा अनुदान, 12 तक आवेदन
धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद, संवाददाता। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष-2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसान समूह, व्यक्तिगत किसान और महिला समूहों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।
महिला समूहों के लिए अनुदान कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए महिला समूह, कृषक समूह, लैम्प्स, पैक्स सहित अन्य पात्र समूहों को अधिकतम आठ लाख तक का अनुदान मिलेगा। पावर टिलर, पावर वीडर, राइस ट्रांसप्लांटर, क्रॉप रीपर, रोटावेटर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, स्प्रेयर, थ्रेसर समेत अन्य उपकरणों पर भी अनुदान का प्रावधान है। लक्ष्य के अनुसार पावर टिलर (8 से 11 बीएचपी) के लिए अधिकतम 1.20 लाख और 12 बीएचपी से अधिक क्षमता वाले पावर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.