पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। प्रमोशन आफ इन मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्ड्यू योजना के तहत कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरणों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरण आदि पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। कृषि यंत्र मेज सेलर, पापिंग मशीन, आयल एक्सट्रैक्शन यूनिट मिनी आयल एक्सट्रैक्शन यूनिट एवं मीडियम बेलिंग मशीन, रेक्टेंगुलर बेलर कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है, जो 21 जनवरी की रात 12 बजे तक चलेगी। किसान विभागीय दर्शन पोर्टल पर किसान कार्नर के तहत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यंत्र का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तार से जानकारी विभागीय पोर्टल एग्री दर्शन डॉट जीओवी डॉट इन पर उ...