कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान के लिए आवेदन शुरू
फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा ने वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक फरीदाबाद बाबूलाल ने बताया कि सीआरएम कंपोनेंट आरकेवीवाई योजना के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत या निर्धारित अधिकतम अनुदान राशि, जो भी कम होगी, का लाभ मिलेगा। सहायक कृषि अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत 12 प्रकार के कृषि यंत्रों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, मल्चर, रोटरी स्लेशर, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.