कृषि यंत्रों पर अनुदान को 10 तक करें आवेदन
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, संवाददाता। कृषि विभाग ने कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए किसानों से 10 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग करने की अपील की है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in अथवा जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना, सीआरएम योजना, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन और अन्य कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा। सीआरएम योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेंटर(ऐसा केंद्र जहां कृषि यंत्र किराए पर दिए जाते हैं) के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं कृषि यंत्रीकरण योजना में एकल कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत और ग्रामीण उद्यमियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.