कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिये करें ऑनलाइन बुकिंग
कुशीनगर, जुलाई 17 -- कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने व खेती को अधिक लाभकारी तथा लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों, परियोजनाओं पर अनुदान दे रही है। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पात्र किसान 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक किसान विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषक द्वारा क्रय किए गए कृषि यंत्र का यूपी यंत्र ट्रैकिंग वेबसाइट पर अपलोड होना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग दस अगस्त तक होगी कृषि यंत्रों की पात्रता, अनुदान व बुकिंग प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विभागीय पोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.