कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए बुकिंग की समयसीमा बढ़ी, 10 अगस्त तक मौका
कन्नौज, जुलाई 24 -- कन्नौज, संवाददाता। कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेने से वंचित रह गए किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित योजनाओं के तहत ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक कर दी है। पहले अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित थी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से अथवा कृषि विभाग के पोर्टल पर किसान कॉर्नर में उपलब्ध 'यंत्र बुकिंग प्रारंभ' विकल्प से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, पोटैटो डिगर, स्ट्रॉ रीपर, रोटावेटर, पावर टिलर, कंबाइन हार्वेस्टर समेत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। किसानों से समय सीमा के भीतर बुकिंग कर योजना का लाभ उठाने की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.