कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। उप कृषि निदेशक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान 10 अगस्त की रात 12:00 बजे तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं बुकिंग कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसानों को कृषि विभाग में पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से टोकन प्राप्त करना होगा। अपने विकास खंड में उपलब्ध लक्ष्यों के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज से कराएं ऑनलाइन बुकिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.