कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज से कराएं ऑनलाइन बुकिंग
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कृषि विभाग की विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग गुरुवार से शुरू होगी। किसान 30 जुलाई की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इस बार फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्र, मिलेट पार्लर, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट, स्प्रेयर, बखारी, बैच ड्रायर और मक्का सेलर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए लक्ष्य आवंटित हैं।उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि बुकिंग गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। किसान विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर फार्मर अनुभाग में जाकर यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 16 जुलाई से कराएं ऑनलाइन बुकिंग व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.