फतेहपुर, जुलाई 20 -- फतेहपुर। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि कृषि मशीनीकरण मिशन के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, ड्रोन, एकल यंत्र व फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। लागत 10 लाख से एक करोड़ तक। साथ ही दलहन मिशन में दाल मिल भी मिलेगी। कहा कि एग्रीगेटर का आवेदन राज्य स्तर पर होगा। अन्य के लिए पोर्टल पर ब्लॉकवार आवेदन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...