कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कृषि यंत्रों के वितरण के लिये ई-लॉटरी का आयोजन 6 मार्च को दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में किया जाएगा। यह ई-लॉटरी डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से चयन तथा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की सूचना भेजी जाएगी। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप चयनित लाभार्थियों के अतिरिक्त लक्ष्य के 50 प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषकों को कृषि निदेशालय द्वारा इम्पैनल की गई कंपनियों के यंत्र ही क्रय करना अनिवार्य होगा तथा क्रय किया गया यंत्र upyantratracking.in पोर्टल पर पंजीकृत होना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.