जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुदान पर कृषि यंत्रों के लाभार्थी कृषकों एवं कृषक उत्पादक संगठन के चयन को लेकर ई-लाटरी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने की। इसमें कुल 14 लाभार्थी कृषकों का चयन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती को अधिक सुगम, किफायती एवं उत्पादक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण से किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। फसल अवशेष प्रबंधन में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लाटरी सिस्टम से सुपर सीडर के लिए एक, रोटावेटर के लिए तीन, स्ट्रारीपर के लिए चार, पावर चेफ कटर के लिए एक, लेजर लैण्ड लेवलर के लिए दो, फार्म मशीनरी बैंक के लिए...