कृषि यंत्रों की सही देखभाल से घटेगी लागत, बढ़ेगी कार्यक्षमता
पूर्णिया, जून 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा किसानों को कृषि यंत्रीकरण के प्रति जागरूक करने तथा कृषि यंत्रों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'कृषि यंत्रों की देखभाल, रखरखाव एवं मरम्मत' विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 30 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (आरएडब्ल्यूई) कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता कर किसानों के साथ तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह तथा वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) डॉ. अतिश सागर के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. के. एम. सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.