गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने विजय कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप के तहत चौथी बार कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू की जा रही है। जनपद के सभी विकासखण्डों में जो लक्ष्य अवशेष रह गये है उनको समाहित करते हुए यह बुकिंग की जायेगी। चार मार्च तक बुकिंग के बाद पांच मार्च से आटो लाटरी सम्पन्न की जायेगी। जिन कृषि यंत्रों के लिए लक्ष्य से अधिक कृषको द्वारा बुकिंग की गयी है, कृषि यंत्रो की ई- लाटरी छह मार्च को होगी। आटो लाटरी अथवा ई- लाटरी में चयनित लाभार्थियो को 16 मार्च तक पोर्टल दर्शन 2.0 और यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर बिल एवं यंत्र की फोटो के साथ अन्य आवश्यक अभिलेख अपलोड कराना आवश्यक होगा। उसके अगले 2 दिन तक सत्यापन एवं डीबीटी की कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.