लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले जिन किसानों को कृषि यंत्र नहीं मिल पाए थे, उन 38,568 कृषकों की 15.16 करोड़ रुपये की टोकन मनी बुकिंग धनराशि उनके खातों में वापस कर दी गई है। इसके साथ ही, गत वर्ष 2024-25 व 2023-24 के 9,837 किसानों की 3.57 करोड़ रुपये की धनराशि भी उनके खातों में वापस भेजने की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

योजना अधिकारियों की समीक्षा श्री शाही गुरुवार को विभागीय योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष अच्छा प्रदर्शन न करने वाले योजना अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कड़े निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में उर्वरकों की आनुपातिक रूप से संतुलित आपूर्...