सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर। कृषि विभाग की ओर से संचालित इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप योजना के तहत विभिन्न यंत्रों के लिए इच्छुक किसानों की ओर से 25 फरवरी से चार मार्च तक पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की गई थी। अनुदान पर यंत्र उपलब्ध कराने के लिए बुकिंग करने वाले किसानों की ई-लॉटरी 6 मार्च को विकास भवन के प्रेरणासभागार में होगी। जिसमें ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का नाम यंत्रों के लिए चयन किया जाएगा। डीडी कृषि रामाश्रय यादव ने सम्बन्धित किसानों को दोपहर साढ़े 12 बजे तक लॉटरी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.