समस्तीपुर, मार्च 18 -- पूसा। राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, पूसा में मॉडल फार्म (कस्टम हायरिंग सेन्टर) के विकसित करने को लेकर मंगलवार को कृषि यंत्रों की दूसरी खेप पूसा पहुंची। इसमें रोटावेटर, सुपर सीडर, लेजर लैंड लेबलर, पैडी थ्रेसर, पिस्ट्रा रीपर, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर शामिल रहा। इससे पूर्व रीपर कंबाईडर (4 व्हीलर) आ चुका है। शेष 5 बड़े यंत्र शेष है। जो 2-4 दिनों में आने की संभावना है। जिससे किसानो को आने वाले समय में भाड़े पर कम लागत में कृषि यंत्र उपलब्ध हो सकेंगे। इसके संचालन मॉडल फार्म से होगा। प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ.अवध पटेल ने बताया कि मॉडल फार्म के संचालन को लेकर विभागीय तैयारी की जा रही है। जिसमें भाड़े की दर समय व नियम को तय किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.