कुशीनगर, अगस्त 19 -- कुशीनगर। कृषि विभाग द्वारा संचालित यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग कराने वाले कृषकों के चयन के लिये जिला स्तरीय ई-लॉटरी का आयोजन 21 अगस्त को दोपहर 1 बजे विकास भवन सभागार में किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से चयन की सूचना तथा यंत्र क्रय कर बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने योजना के अंतर्गत बुकिंग कराने वाले सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे समय से विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...