गुड़गांव, जनवरी 15 -- गुरुग्राम। जिले में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्रों का पुनः भौतिक सत्यापन 20, 21 वं 22 जनवरी को किया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ अनिल तंवर ने बताया कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान की राशि प्रदान की जाती है। फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के अंतर्गत 70 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया था। जिन किसानों को 1 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि प्राप्त हुई है, उनके कृषि यंत्रों का 30 प्रतिशत अनुदान जारी करने से पूर्व योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुनः भौतिक सत्यापन किया जाएगा। डॉ अनिल ने बताया कि इस बारे में डीसी अजय कुमार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों द्वारा कृषि यंत्र खरीदे गए हैं, वे संबंधित तिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.