इटावा औरैया, मार्च 19 -- जसवंतनगर, संवाददाता। किसानों की आय में वृद्धि और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, जौनई में एक दिवसीय कृषि मेला, कृषक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक शोध के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, पशुपालन, जैविक कृषि, श्री अन्न और अन्य कृषि उत्पादों से संबंधित विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सचिन यादव एवं जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर किया गया। मेले में किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उप कृषि निदेशक आ...