गोंडा, मार्च 21 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वेंकटाचार्य क्लब परिसर में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मत्स्य संपदा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने में उल्लेखनीय मदद मिली है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और किसानों के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान चयनित किसानों को सोलर लाइट ट्रैप व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.