औरंगाबाद, मार्च 22 -- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) तथा यंत्रीकरण सेल कृषि विभाग के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन जदयू जिला उपाध्यक्ष तथा वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने दीप जला कर किया। कृषि विभाग, औरंगाबाद द्वारा लगाए गए किसान मेला सह प्रदर्शनी में आत्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र, मिट्टी जांच, पौधा संरक्षण, माप तौल, भूमि संरक्षण, उद्यान, प्राकृतिक कृषि, यंत्र विक्रेता एवं विभिन्न उपादान विक्रेताओं के द्वारा 15 स्टॉल लगाए गए। किसान मेला में प्रथम दिवस जिला के सभी प्रखंडों से सैकड़ों किसानों के द्वारा भागीदारी की गई। जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाले जनकल्याणकारी योजना यथा अनुदानित दर पर बीज वितरण मुख्यमंत्री तीव्र ...